गाय की सेवा साक्षात राष्ट्र की सेवा है : वंशिका सोनकर
जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- 27 अप्रैल 2026 को देशव्यापी स्तर पर "गौ सम्मान दिवस" या गौ सम्मान आह्वान अभियान मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग करना है।
देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने “गौ सम्मान दिवस” पर जागरूकता हेतु विशेष संदेश दिया है।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- “गौ सम्मान दिवस” की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! जहाँ गौ सुरक्षित, वहाँ भविष्य सुरक्षित, गौ सेवा ही सच्चे राष्ट्र धर्म का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गाय की सेवा साक्षात राष्ट्र की सेवा है। पंचगव्य के रूप में हमें शारीरिक और आर्थिक शक्ति प्राप्त होती है। आइये हम सभी मिलकर, गौ संरक्षण के लिए गौ रक्षा हेतु एकजुट हों और गौ रक्षा व गौ सेवा का संकल्प लें! गौ माता की जय हो!

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- 27 अप्रैल 2026 को देशव्यापी स्तर पर “गौ सम्मान दिवस” या गौ सम्मान आह्वान अभियान मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग करना है। इस दिन देशभर की तहसीलों में रैली निकालकर ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। आइए, हम सभी मिलकर अपनी आवाज बुलंद करें और गौ माता के सम्मान के लिए एकजुट हों।