अमोनिया टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज धराशायी, छत गिरने से कई लोग दबे

प्रयागराज में एक बड़ा हादसा हुआ है। चांदपुर के एक कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया टैंक फट गया, जिससे पूरी धराधायी हो गई। छत गिरने से कई मजदूर मलबे में दब गए हैं। मौके पर बचाव कार्य जारी है।

प्रयागराज। नगर के फाफामऊ के चांदपुर में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां अमोनिया गैस से भरे टैंक के फटने से कोल्ड स्टोरेज की छत गिर गई। छज्जा गिरने के बाद अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। कई लोगों के मलबे में दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है। मौके पर फाफामऊ थाना पुलिस फायर ब्रिगेड के साथ पहुंच कर बचाव और राहत कार्य में जुटी है। हादसे के बाद आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। लोगों की भीड़ हटाने के लिए प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

कैसे हुआ हादसा?

बता दें कि चांदपुर गांव के सामने आदर्श कोल्ड स्टोर है। कोल्ड स्टोरेज में आलू रखे जा रहे थी। इसी बीच अचानक अमोनिया गैस से भरे टैंक में जोरदार ब्लास्ट हुआ। धमाका इतना तेज था कि कोल्ड स्टोरेज की छत गिर गई और वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। धमाके की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।

दुर्घटस्थल का वीडियो आया सामने-

Leave A Reply

Your email address will not be published.