हल्द्वानी में युवक-युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या, वारदात से इलाके में दहशत

हल्द्वानी में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। एक युवक और युवती के शव पत्थर से कुचले हुए हालत में मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।

नैनीताल। जनपद नैनीताल के हल्द्वानी शहर में बरेली रोड स्थित नवीन मंडी की गल्ला मंडी में डबल मर्डर की घटना सामने आई है। एक युवक और एक युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई है।

गुरुवार सुबह मंडी में मिली दो लाशें मिलने से हड़कंप मच गया। युवक-युवती की निर्मम तरीके से हत्या की गई। मौके से लड़के की दो आईडी बरामद हुई हैं। बताया जा रहा है कि युवक चंपावत का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत का माहौल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.