चमोली में आयोजित जनजाति समागम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

पौणा नृत्य के साथ सीएम धामी का स्वागत किया गया। भोटिया जनजाति के लोगों ने सीएम को ऊनी परिधान दोखा पहनाया।

चमोली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चमोली जनपद के बेड़ूबगढ में आयोजित जनजाति समागम में प्रतिभाग करने पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर पीपलकोटी के सेमलदाला मैदान में उतरा। यहां से मुख्यमंत्री कार से बेड़ूबगढ पहुंचे।

पौणा नृत्य के साथ सीएम धामी का स्वागत किया गया। भोटिया जनजाति के लोगों ने सीएम को ऊनी परिधान दोखा पहनाया। नीति माणा जनजाति कल्याण समिति चमोली, द्वारा ‘जनजाति समागम–2026′ का आयोजन किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.