शिक्षकों व कर्मचारियों ने विधायक के खेद जताने के बाद स्थगित किया धरना

शिक्षा निदेशक से मारपीट को लेकर पिछले चार दिन से प्रदेशभर में शिक्षक और कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर थे। आज उनका आंदोलन स्थगित हो गया है।

देहरादून। शिक्षा निदेशक से मारपीट मामले को लेकर पिछले चार दिन से प्रदेशभर में कार्य बहिष्कार और धरने पर बैठे शिक्षकों और कर्मचारियों का धरना आज स्थगित कर दिया गया है।

राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी विधायक के मामले को लेकर खेद जताने के बाद शिक्षकों और कर्मचारियों ने आंदोलन स्थगित किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.